दिनांक-03.04.2024 को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम,
जमशेदपुर की अध्यक्षता में जमशेदपुर अ॰क्षे॰स॰ पार्किंग क्षेत्रान्तर्गत पार्किंग क्षेत्र को निर्धारण हेतु सम्पन्न तकनीकी
समिति की बैठक की कार्यवाही:-
उपस्थिति
1. जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
2. वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
3. पुलिस अधीक्षक (नगर), जमशेदपुर।
4. अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
5. अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर।
6. उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर।
7. आरक्षी अधीक्षक, यातायात, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
8. लेखा पदाधिकारी, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर।
9. हेड, लैण्ड एण्ड मार्केट, टाटा स्टील लि॰, जमशेदपुर।
10. थाना प्रभारी, साकची थाना, जमशेदपुर।
11. थाना प्रभारी, बिष्टुपुर थाना, जमशेदपुर।
कार्यवाही
बैठक में जिला समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर तथा
अन्य उपस्थित सदस्यों के द्वारा शहर में पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को लेकर गहन विमर्श किया गया।
विमर्शा उपरान्त निम्नलिखित निर्णय लिये गए-
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त महोदय के द्वारा शहर को अतिक्रमणमुक्त एवं यातायात व्यवस्था को
दुरूस्त करने के लिए व्यवस्थित पार्किंग हेतु समिति में उपस्थित सदस्यों को निदेशित किया गया:-
उपायुक्त महोदय के द्वारा बैठक में उपस्थित उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अ॰क्षे॰स॰ को निदेश दिया गया
कि यातायात उपाधीक्षक के साथ क्षेत्र भ्रमण करते हुए घनीष्ट यातायात क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उन
क्षेत्रों मे पार्किंग एवं सुगम यातायात की व्यवस्था को बनाये रखने की दिशा में कार्य करेंगे।
(अनुपालन: उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अक्षेस एवं यातायात उपाधीक्षक)
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस उपधीक्षक को निदेश दिया
गया कि यत्र-तत्र वाहनों के पड़ाव को व्यवस्थित करते हुए सड़क किनारे पार्किंग किये हुए वाहनों पर
दण्ड अधिरोपित करना सुनिश्चित करेंगे।
(अनुपालन: सभी थाना प्रभारी एवं यातायात उपाधीक्षक)
हेड, लेण्ड एण्ड मार्केट, टाटा स्टील लिमिटेड को उपायुक्त महोदय के द्वारा निदेश दिया गया कि सुगम
यातायात हेतु सभी साकची एवं बिष्टू पुर क्षेत्रों/मुख्य सड़क किनारे लगने वाले ठेला , खोमचा, गुमटी,
अस्थायी दुकानों इत्यादि को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से वर्तमान में अस्थायी रुप से साकची एवं बिष्टुपुर
क्षेत्र में खाली स्थल चिन्हित करते हुऐ वेन्डिंग जोन बनाकर विस्थापित करेंगे एवं भविष्य में स्थायी वेंडिग
जोन चिन्हित/निर्धारित करने हेतु स्थल का चयन करेंगे।
(अनुपालन: हेड, लैण्ड एण्ड मार्केट, टाटा स्टील लिमिटेड )
जमशेदपुर अन्तर्गत सभी मुख्य बाजारों के अन्दर वाहनों को आवागमन में रोक लगाते हुए बाजार के निकटतम खुले स्थल को चिन्हित करते हुए पार्किंग की व्यवस्था उसी स्थल में करने हेतु आम नागरिकों
को प्रेरित करेंगे।
(अनुपालन: उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अक्षेस)
साकची के नजदीक सभी फूटपाथों पर खुदरा बिक्रेताओं के द्वारा ठेला लगाया जाना एक गम्भीर समस्या है,
जिसपर सख्ती से नियंत्रित करने हेतु उप नगर आयुक्त एवं यातायात उपाधीक्षक को खुदरा बिक्रेताओं को
किसी चिन्हित खुले मैदान में बैठाने की व्यवस्था करने हेतु निदेश उपायुक्त महोदय के द्वारा दिया गया।
(अनुपालन: उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अक्षेस एवं यातायात उपाधीक्षक)






