IPL Fan Park में क्रिकेट के दीवानों के बीच जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया

*# चुनाव का पर्व, देश का गर्व*

*#25 मई मतदान तिथि*

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम (मीडिया कोषांग)*

मार्च 2024*

*IPL Fan Park में युवाओं के बीच मतदान का संदेश, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिलाई मतदाता शपथ*

*Vote_Fest_For_Fans में चुनाव से जुड़े सवालों का जबाव देकर दर्शकों ने जीता आकर्षक इनाम*

*#YouthचलेंगेBooth और #VoteKaregaJamshedpur की थीम पर आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम* 

IPL Fan Park में क्रिकेट के दीवानों के बीच जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आयोजित मैच के इंनिग ब्रेक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों को मतदाता शपथ दिलाया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, जिला खेल पदाधिकारी श्री अविनेश त्रिपाठी समेत जिला स्वीप कोषांग के अन्य पदाधिकारी, कर्मी मौजूद रहे।  

*आया देश का त्यौहार…. तो जमशेदपुर हो जाएं तैयार*

फैन पार्क में आयें दर्शकों ने मैच का आनंद लेने के साथ साथ Vote_Fest_For_Fans में चुनाव से जुड़े सवालों का सही जवाब देकर आकर्षक ईनाम भी जीता जिन्हें जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने हाथों सम्मानित किया। आगामी 25 मई को जिले के सभी युवा समेत सभी योग्य मतदाता मतदान करें और किसी कारणवश उनका वोटर कार्ड नहीं बन पाया है तो ऐसे में उन्हें 20 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से फॉर्म 6 भरकर जमा करने की अपील की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम निबंधन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में किया जा सकता है। इसके लिए अपने एंड्राइड फोन में वोटर हेल्प लाइन एप डाउनलोड करें या nvsp पोर्टल से आवेदन करें । 1950 टोल फ्री नम्बर से जानकारी लें अथवा स्थानीय बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। 

 

 

Leave a Comment