मार्च 2024 दिन रविवार को देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन के बैनर तले महारैली का आयोजन अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी के
विरोध में किया गया।
जिसमे आम आदमी पार्टी *जमशेदपुर महानगर की टीम अपने अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार जी के नेतृत्व* में शामिल हुई।
रैली को संबोधित करते हुए तमाम दिग्गज नेताओ ने देश में आम चुनाव से पहले *केजरीवाल जी की गिरफ्तारी को मोदी जी की तानाशाही और डर का पर्याय* बताया और गठबंधन के बढ़ते प्रभाव से भाजपा घबरा गयी है इसलिए केंद्रीय एजेंसी का ग़लत इस्तेमाल कर पार्टी को तोड़ा जा रहा और पार्टी के मुखिया को गिरफ़्तार करवाया जा रहा है।
जब एक वर्ष से ज़्यादा समय से मनीष सिसोदिया जी को गिरफ़्तार कर के रखा है और उनके ख़िलाफ़ आरोप पत्र तक दाखिल नहीं कर सकी ईडी तो फिर उसी मामले में एक चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार करने का क्या औचित्य है।
जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ने कहा की देश अघोषित तानाशाही की ओर बढ़ चुका है जिसे आम चुनाव में भाजपा को जनता ही सबक सिखाएगी।
जमशेदपुर महानगर टीम की ओर से प्रेम कुमार जी, रईस अफरीदी जी, विनोद सिंह जी, अभिषेक कुमार जी, के के देशमुख जी, संजीव भगत जी, मनोज सिंह जी, मनी यादव जी, मनीष सिंह जी, चरणजीत सिंह जी, हरजिंदर जी, अंजना सिंह जी ने भाग लिया।






