होली के दौरान बिहार पुलिस जवान की मौत भाजपा कार्यकर्ता सुशील तिवारी घायल

चास थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी स्थित मुस्कान हॉस्पिटल के समीप एक युवक की सीने में चाकू गोद कर हत्या कर दी गई. बोकारो : चास थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी स्थित मुस्कान हॉस्पिटल के समीप एक युवक की सीने में चाकू गोद कर हत्या कर दी गई. मृतक मोनू की पहचान तौर पर हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. घटना की छानबीन शुरू की. मृतक चिरा चास के बसेरा कॉलोनी का रहने वाला है. मृत युवक बिहार पुलिस का जवान बताया जाता है. सोमवार सुबह होली पर अपने घर चिराचास आया था. मृतक के पिता ने बताया कि 11 बजे यह कह कर घर से निकाला की होली खेल कर वापस आ रहा हूं. दिन के 1:30 मे सूचना मिली कि उसे किसी ने चाकू मार दिया है.

घटनास्थल पहुंचा तो देखा कि सो टॉय एंड गिफ्ट कॉर्नर के पास पड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि महज 50 मीटर दूरी पर अस्पताल है. लेकिन किसी ने हमारे बच्चे को अस्पताल में पहुंचा दिया होता तो वह बच जाता. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से टॉय एंड गिफ्ट कॉर्नर के मालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. चास थाना प्रभारी ने बताया कि हमे सूचना मिली की मुस्कान हॉस्पिटल के पास एक युवक की हत्या हुई है. इसकी खोजबीन अनुसंधान की जा रही है.

वहीं दूसरी घटना भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता की है. बताया जाता है कि भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता सुशील तिवारी बुरी तरह जख्मी है. जिनका इलाज बीएचएस में चल रहा है. सोमवार शाम होली के दौरान विनय प्रसाद अपनी थार जीप से कुर्मादी रोड में गुजर रहा था. इस दौरान स्थानीय युवाओं से किसी बात के लिए विवाद हुआ. विवाद के बाद सुशील तिवारी वह पहुंचे. पुराने विवाद को लेकर खाना खा सुशील तिवारी के अंतिम ग्रुप ने उसे पर हमला कर दिया. इस घटना में विनय ठाकुर, विनय प्रसाद तथा सुशील तिवारी बुरी तरह से घायल हो गए.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई