बुंडू : अनुमंडल के बुंडू थाना क्षेत्र के ताऊ स्थित महतो टोला में सोमवार की देर संध्या एक युवक की कुदाल से मारकर अधमरा कर दिया है. दरअसल, यह मामला नरेश महतो तथा अंजलि देवी के बीच झगड़ा होने के बाद की है महिला ने आरोप लगाया कि उसे नरेश महतो ने घर पर आकर गाली गलौज तथा मारपीट करने लगा जब उसके सास ससुर देवर को पता चला तो उन्होंने इसकी बीच बचाव की जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई में कुदाल से चोट लगी है. हालांकि, इस मामले में पीड़ित के सिर पर गहरी चोट लगी है सिर पर सात टांके लगाए गए हैं. पीड़ित के परिजन ने बताया कि दुर्गा चरण महतो तथा डोमन महतो ने घर जाने के क्रम में पीछे से कुदाल तथा लाठी से मारकर घायल कर दिया घटना किस कारण से घटी यह घायल के परिजन को मालूम नहीं है.
हालांकि बुंडू पुलिस मामले को लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ कर रही है. इस मामले में दोनों पक्षों से आवेदन लिया गया है जिसमें अंजलि देवी के द्वारा मारपीट करने तथा गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि घायल नरेश महतो उसका एक फर्जी Facebook अकाउंट बनाया है जिसमें वह महिला का फोटो डालता है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. दोनों पक्षों से आवेदन लेकर छोड़ दिया गया है.






