प्रधानमंत्री ने लगभग 41,000 करोड़ रुपये की 2000 से अधिक रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री ने लगभग 41,000 करोड़ रुपये की 2000 से अधिक रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया

अमृत ​​भारत स्टेशन योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी

पुनर्विकसित गोमती नगर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया

लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से देश भर में 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया।

“एक ही बार में 2000 परियोजनाएं शुरू होने के साथ, भारत अपने रेलवे बुनियादी ढांचे में एक बड़े परिवर्तन का गवाह बनने के लिए तैयार है”

“भारत आज जो कुछ भी करता है, वह अभूतपूर्व गति और पैमाने पर करता है। हम बड़े सपने देखते हैं और उन्हें साकार करने के लिए अथक प्रयास करते हैं। यह संकल्प इस विकसित भारत विकसित रेलवे कार्यक्रम में दिखाई दे रहा है।”

“विकसित भारत कैसे बनेगा, यह तय करने का अधिकतम अधिकार युवाओं को है”

“अमृत भारत स्टेशन विकास और विरासत दोनों के प्रतीक हैं”

“पिछले 10 वर्षों में विकसित भारत का निर्माण विशेष रूप से रेलवे में स्पष्ट है”

“अब रेलवे स्टेशनों पर भी गरीबों और मध्यम वर्ग को हवाईअड्डों जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं”

“रेलवे नागरिकों के लिए यात्रा को आसान बनाने का मुख्य आधार बन रहा है”

“बुनियादी ढांचे पर खर्च किया गया प्रत्येक पैसा आय और नए रोजगार के नए स्रोत बनाता है”

“भारतीय रेलवे सिर्फ एक यात्री सुविधा ही नहीं बल्कि भारत की कृषि और औद्योगिक प्रगति का सबसे बड़ा वाहक भी है”

Leave a Comment