मेष राशि वालों को आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. आज आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं. महिलाएं आज धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगी.
मिथुन राशि के जातक आज घरेलू कार्यों की भागदौड़ में लगे रहेंगे. नौकरीपेशा जातकों की कार्यस्थल पर किसी से कहासुनी हो सकती है. गुस्से में ज्यादा कुछ ना बोलें, अन्यथा आप किसी परेशानी में फंस जाएंगे.
कन्या राशि वालों को आज किसी बड़े और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. व्यापारियों को रुका हुआ धन मिल सकता है. आपके मनचाहे कार्य भी पूर्ण हो सकते हैं.
तुला राशि वालों का आज आत्मविश्वास बढ़ेगा. हालांकि थोड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्या रह सकती है. आज आपको कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकते हैं, जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.
वृश्चिक राशि के जातक आज शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे. आप पुरानी बातों को लेकर भावुक भी रहेंगे. इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की ज्यादा जरूरत है.
मकर राशि वालों को आज कहीं भी पैसा इनवेस्ट करने से बचना होगा. अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ जाएगा. महिलाएं संतान की गतिविधियों को लेकर थोड़ा परेशान रह सकती हैं.






