माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन ने दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन की किया अवलोकन

नई दिल्ली: माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन इस समय दिल्ली दौरे पर है। जहां आज उन्होंने बन रहे झारखंड भवन का अवलोकन किया। दिल्ली के केंद्र बिंदु कनाट प्लेस में बन रहे नए झारखंड भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अभी झारखंड भवन वसंत विहार में अवस्थित है। नए भवन को केंद्र में होने से सभी लोगो के लिए सुगमता बढ़ जाएगी। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत समय से झारखंड भवन को दिल्ली के केंद्र में होने की आवश्यकता थी। अब ये आवश्यकता पूरी हो रही है। नया झारखंड भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। हमें आशा है जल्द ही इसको क्रियान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के मुख्य स्थानिक आयुक्त श्री के श्रीनिवासन और झारखंड भवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

 

झारखंड सूचना केंद्र, झारखंड भवन नई दिल्ली

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेतागण अंतिम यात्रा में हुए शामिल