परमसंत बाबा परमजीत सिंह जी महाराज के आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन

आगामी ४ फरवरी दिन रविवार को एग्रिको ट्रॉसपोर्ट मैदान में राधा स्वामी तरन तारन (पंजाब) के परमसंत बाबा परमजीत सिंह जी महाराज के आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन बहुल ही भव्य रूप से किया जा रहा है। सत्संग सुबह १०:०० बजे से १२:०० बजे तक एवं उसके पश्चायत गुरु के लंगर/भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग सत्संग में शामिल होंगे। सत्संगियों की बड़ी संख्या को देखते हुए, उनके आवागमन के लिए जमशेदपुर सेन्टर के द्वारा ३०- ३५ क्षेत्रों से बसों की व्यवस्था की गयी है। जो उन क्षेत्रों से श्र‌द्धालुओं को लेकर आएगी एवं सत्संग एवं लंगर के बाद उन्हें वापस छोड़ने के लिए भी जाएगी। सत्संग में 10 से 11 हजार लोगों के उपस्थित होने का अनुमान है, पिछले साल 8 से 9 हजार लोगों की उपस्थिति हुई थी।

सत्संग सुचारू रूप से हो सके इसके लिए विकर्म शर्मा जी के द्वारा कई बैठके की गई जिसमें जमशेदपुर सेंटर के अध्यक्ष गुलशन आनंद, निर्मल सिंह, पंकज सिंह, अशोक सिंह और अन्य कमेटी मेंबर मौजूद थे। श्र‌द्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए 370 कारसेवकों, सेवादार की नियुक्ति की गई है। आयोजन स्थल पर पानी, टॉयलेट, व्हील चेयर, ई रिक्शा की भी व्यवस्था रहेगी ताकि बुजुर्ग और चलने में आसमर्थ लोगों को कोई परेशानी न हो। सत्संग में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार से कई श्र‌द्धालुगण जमशेदपुर पहुँच चुके है जिनके रुकने की व्यवस्था जमशेदपुर सेंटर एवं कुछ होटलों में की गई है। आम जानता को आवाजाही में एवं सत्संग के दौरान कोई समस्या न आए इसके लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

महोदय, आपसे सादर अनुरोध है कि उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति अपने लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित कर हमें अनुगृहित करें। जिससे कि श्र‌द्धालुगण सत्संग में उपस्थित हो कर गुरु के प्रवचन एवं लंगर का लाभ उठा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई