अंतरराष्ट्रीय भजन सम्राट भरत शर्मा व्यास को भेंट किया गया “स्वर्वेद”

आज 2 फरवरी शुक्रवार जमशेदपुर में एक कार्यक्रम में पधारे अंतरराष्ट्रीय भजन सम्राट श्री भरत शर्मा व्यास जी को विहंगम योग संत समाज के झारखण्ड प्रान्त के प्रमुख परामर्शक नगीना सिंह के द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवम पुष्पगुच्छ देकर तथा विहंगम योग युवा संत समाज के कोल्हान प्रमुख नीरज मिश्रा के द्वारा विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ “स्वर्वेद” प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।

नीरज मिश्रा नें “स्वर्वेद” देते हुए बताया कि “स्वर्वेद” पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर ‘स्वर्वेद महामंदिर धाम वाराणशी’ का भव्य उद्घाटन भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से लाखों की उपस्थिति में 18 दिसम्बर 2023 को किया गया, विहंगम योग अपनी क्रियात्मक साधना पद्धति से 50 से अधिक देशों के मानव मात्र के जीवन को सकारात्मक बना रहा है।

भरत शर्मा व्यास जी नें “स्वर्वेद” को प्राप्त करते हुए कहा कि वे अवश्य ही इस महाग्रंथ का अध्ययन कर लाभान्वित होंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई