वीर बुधू इंटर कॉलेज में खेलकूद कार्यक्रम हुआ
मांडर। खेलो झारखंड अभियान के तहत शहीद वीर बुधू भगत इंटर कॉलेज चान्हो में मंगलवार को कई प्रकार के खेलकूद कार्यक्रम किए गए। इस दौरान मैराथन दौड़, तेज दौड़, स्लो साइकलिंग आदि प्रकार के खेल आयोजित किए गए। दौड़ में लड़कों में पहला स्थान भरत उरांव, लड़कियों में रेणु कुमारी, साइकिल रेस में जयंत कुजूर ने पहला स्थान प्राप्त किया।





