शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण, गिरफ्तार
चान्हो. थाना क्षेत्र के लुपुंगा गांव निवासी नितेश उरांव पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लागते हुए एक युवती ने चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने आरोपी नितेश उरांव को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. युवती के अनुसार नितेश उरांव ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण किया. युवती का आरोप है कि नितेश उरांव से उसे एक बच्चा भी है।





