बिरसा नगर, नूतनडीह के रहने वाले कुड़मी समाज के द्वारा आज धान रूपी टुसू की विसर्जन

जमशेदपुर : बिरसा नगर, नूतनडीह के रहने वाले कुड़मी समाज के द्वारा आज धान रूपी टुसू की विसर्जन अर्थात विदाई की गई। दरअसल कुड़मी समाज में टुसू पर्व मकर संक्रांति से 1 महीने पूर्व मकर संक्रांति के पर्व की शुरुआत हो जाती है। समाज के लोग प्राकृतिक पूजन में विश्वास रखते हैं, मूर्ति पूजन में नहीं ।इसलिए कुडमी समाज में टुसू पर्व अर्थात मकर संक्रांति 1महीने पूर्व ही मनाई जाती है। आज के दिन 15 जनवरी के दिन जिस दिन पूरे झारखंड ,बिहार में मकर संक्रांति मनाई जाती है ।उसी दिन कुड़मी समाज में धान के विसर्जन से पर्व की समाप्ति की जाती है। कुर्मी समाज के लोगों के लिए( 15 जनवरी) पर्व के दिन ही अपने टुसू अर्थात धान के विदाई दी जाती है. और उनके लिए पर्व की समाप्ति हो जाती है

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई