आज दिनांक 01.01.2024 को आम आदमी पार्टी *जमशेदपुर महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार जी* के नेतृत्व में नए साल 2024 के शुभ आगमन पर हुडलूंग पुल के नीचे पिकनिक मनाने आए हुए सभी पर्यटकों को चॉकलेट और मिठाइयां बांटी साथ ही साथ नूतन वर्ष में प्रवेश करने की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
लोगों ने आम आदमी पार्टी के उपस्थिति पर प्रसन्नता जाहिर की साथ ही साथ 2024 मे पार्टी और मजबूत हो एवं झारखंड में भी आम आदमी की ईमानदार और जनसमर्थित सरकार बने की शुभकामनाएं दी।
इस कार्य में मुख्य रूप से महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर महिला नेत्री अंजना सिंह, महानगर महिला नेत्री रीना देवी, विधानसभा सचिव मणि यादव, नृत्य एवं कला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजू परमेश्वर, महानगर सहसचिव मनीष सिंह, कार्यकर्ता विकास कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे।







