भारतीय जनतंत्र मोर्चा बर्मामाइंस मंडल के तत्वाधान में स्टेशन रोड स्टार टॉकीज के सामने

भारतीय जनतंत्र मोर्चा बर्मामाइंस मंडल के तत्वाधान में स्टेशन रोड स्टार टॉकीज के सामने
एक बड़ी सभा का आयोजन बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव की
अध्यक्षता में हुई।सभा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने माननीय विधायक श्री सरयू राय के विचार से प्रभावित होकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा का दामन थामा।स्थानीय लोगो ने उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष विभिन्न समस्याओं से संबंधित माननीय विधायक श्री सरयू राय के नाम प्रेषित आवेदन सौंपा।
सभा को व्यापक रूप देने में मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, महामंत्री बबलू कुमार एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद फैजल ने संगठनात्मक कौशल
का परिचय देते हुए अहम भूमिका निभाई।सभा के उपरांत लिट्टी चोखा का बृहत आयोजन कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सभा में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव,जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन,जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव,जिला मंत्री विकास गुप्ता,राजेश कुमार,जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद,वरीय नेता रमेश कुंवर,शंकर कर्मकार,महेश तिवारी,प्रेम सक्सेना,विनोद यादव,नागेंद्र सिंह, फिरोज,प्रसनजीत सिंह, समारू साहू,
राहुल प्रसाद, इत्यादि शामिल हुए।

भवदीय
दुर्गा राव
अध्यक्ष,बर्मामाइंस मंडल

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई