मानगो एन एच 33 दलमा बेस कॉलोनी के रहने वाले विवेक शर्मा आज तड़के 5:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या

मानगो एन एच 33 दलमा बेस कॉलोनी के रहने वाले मुन्ना शर्मा का इकलौता बेटा विवेक शर्मा आज तड़के 5:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । फांसी लगाने के पूर्व विवेक ने अपने व्हाट्सएप के स्टेटस ठंड लगकर फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम में अपनी दुख भी प्रकट किया है । मुन्ना शर्मा की चार बेटियां एक बेटा विवेक शर्मा था जो काल के गाल में समा गया । 38 वर्षीय विवेक शर्मा एक बैंक मैनेजर लड़की से विवाह करना चाहता था उसके परिवार वाले लोग विवाह के लिए मंजूर नहीं थे कुछ दिन पूर्व बैंक में मैनेजर के रूप में कार्यरत लड़की का विवाह हो गई था जिसके चलते विवेक शर्मा डिप्रेशन में चला गया था। सूचना मिलने ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । विवेक शर्मा के पिताजी मुन्ना शर्मा समाजसेवी है एवं मुन्ना गराज दुर्गा पूजा के अध्यक्ष भी रहे हैं। मामले की सूचना स्थानीय लोगों का जमवाड़ा उनके आवास में लगने लगा । विश्वकर्मा समाज के लोगों के साथ-साथ भाजपा नेता विकास सिंह, अमरिंदर पासवान सहित कई सामाजिक लोग उनके आवास पर जाकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर शोक प्रकट किया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई