आईएडीवीएल के दो दिवसीय सम्मेलन क्यूटिकॉन में कई राज्यों से जुटेंगे 150 चर्म रोग विशेषज्ञ

(आईएडीवीएल), जमशेदपुर झारखंड शाखा के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन “क्यूटिकॉन 2023 ” का आयोजन आदित्यपुर स्थित द कूज में 23-24 दिसम्बर को किया जाएगा। इस वर्ष का सम्मेलन “त्वचाविज्ञान का विकास नवाचार के लिए मौलिक” विषय के तहत आयोजित किया गया जाएगा, जो त्वचाविज्ञान की दुनिया में अभूतपूर्व अंतर्दृष्टि का वादा करता है। सम्मेलन का आयोजन आईएडीवीएल जमशेदपुर इकाई के द्वारा किया जा रहा है और इसका नेतृत्व आयोजन अध्यक्ष डॉ ए एन झा और आयोजन सचिव डॉ. राजीव ठाकुर कर रहे हैं। इसके साथ ही इस सम्मेलन में मुख्य संरक्षक डॉ बीरेंद्र नारायण प्रसाद, संरक्षक डॉ के एन मित्तल, डॉ ए एस प्रसाद, डॉ ए के सिंह, डॉ एस के रवि, डॉ एसएस बिरुआ, और डॉ एस एस चौधरी है। साइनटिफ़िक चेयरपर्सन डॉ पी के बारला, साइनटिफ़िक सेक्रेटरी डॉ निशा मुंडा, डॉ बनश्री मजूमदार, कल्चरल चेयरपर्सन डॉ ए जे भूरी, और सेक्रेटरी डॉ एसथर निमिषा, सोवेनियर चेयरपर्सन डॉ एस एन सिंह, और सेक्रेटरी डॉ पल्लवी, रीसेप्शन चेयरपर्सन डॉ बिनोद कुमार और सेक्रेटरी डॉ दीप अनुराग, जॉइन्ट ऑर्गनइजिंग सेक्रेटरी डॉ किरण कुमरे, डॉ निकिता गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ आर कुमार रहेंगे।

उ‌द्घाटन समारोह में देश के कोने-कोने से प्रमुख त्वचा विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। जिसमें झारखंड के जमशेदपुर, रांची, धनबाद समेत ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से भी चर्म रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन में कुल 150 चिकित्सकों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित