तैलिक साहू महासभा का भुइयांडीह लालभट्ट क्षेत्रीय कमिटी गठित समाज को संगठित करने का प्रयास

जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक बैठक बुधवार को लालभट्ट समुदाय भवन में आयोजित हुई, जिसमें भुइयांडीह लालभट्ट क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया। राजू साव को लालभट्ट क्षेत्रीय अध्यक्ष, पप्पू साव को महासचिव, कुलदीप साव को कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र साव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने चारो को नियुक्ति पत्र देकर एवं माला पहनकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने नयी कमेटी का गठन 15 दिनों के अंदर करके जिला कमिटी को जानकारी देने को कही। कार्यक्रम का संचालन रंजीत गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सत्यनारायण साहू ने दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि यह जिला कमेटी पिछले तीन वर्षों में कई सामाजिक कार्य करते आई है और आगे भी समाज हित में अनेकों कार्य किया जाएगा। आज समाज को एकजूटता करने का प्रयास सभी को मिलकर करना चाहिए। जिस प्रकार से आप लोग शादी विवाह में कार्य करते हैं उसी प्रकार समाज को मजबूत करने के लिए कार्य करना पड़ेगा तब जाकर हमारा समाज सशक्त मजबूत होगा। कार्यक्रम को युवा नेता मिथिलेश कुमार साव ने समाज मजबूत एवं एकजुट करने पर जोर दिया साथी कहा या जो कमेटी बना है कमेटी इस क्षेत्र के लिए एक होना चाहिए। किसी दूसरे संगठन को क्षेत्र में घुसने नहीं देने का वादा किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन नीरज साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से धनराज साव संतोष साव, युवा उपाध्यक्ष गौतम साहू, नंदनगर क्षेत्रीय अध्यक्ष सागर साहू, प्रवीण साहू यशवंत साहू, जीतू साह, मुकेश साव, गोलू साव, आर्यन साव, विजय साव, अनमोल साव, रूपेश साव आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित