Aaj Ka Rashifal 21 December 2023: तनाव में गुजरेगा वृषभ का दिन, पैसे के मामले में सावधानी बरतें ये लोग, पढ़ें सभी के लिए कैसा रहेगा गुरुवार

मेष राशि: मेष राशि के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा. बिजनेस ठीक चलेगा, दोपहर बाद मुनाफा होगा. छात्रों के लिए दिन ठीक है, सफलता के लिए मेहनत करें. आज गुस्से पर काबू रखें, किसी के साथ विवाद पर बात बढ़ सकती है. संतान सुख मिलेगा.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन तनाव भरा रह सकता है. आज किसी बात को लेकर मन बहुत अधिक परेशान हो सकता है. आज खर्चे ज्यादा होंगे जिससे परेशान हो सकते हैं. शाम को आपकी किसी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी. लव लाइफ में थोड़ी सी परेशानी पैदा हो सकती है. पेट दर्द की शिकायत हो सकती है, ध्यान रखें.

मिथुन राशि: मिुथन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन हल्का-फुल्का रहने वाला है. बिजनेस बढ़िया चलेगा. शाम को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. अविवाहित को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें, परिवार में कोई बीमार हो सकता है. जीवन साथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है.

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए दिन मिला जुला रहेगा. परिवार में बहुत अच्छा समय बिताएंगे. प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं.
घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें.

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए दिन मध्यम रहेगा. ऑफिस में दिन ठीक जाएगा, काम का दबाव रहेगा. घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है. आज अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं.
बिजनेस ठीक चलेगा. सेहत में लापरवाही नहीं बरतें, परेशानी हो सकती है. छात्रों के लिए मेहनत का दिन है.

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा. आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. बिजनेस में कुछ परेशानी आ सकती है, कई कार्य रुक सकते हैं. आज कहीं पर धन निवेश की सोच रहे हैं तो रूक जाएं. गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है.

तुला राशि: तुला राशि के लिए दिन मध्यम रहेगा. घर से निकलें तो बड़ों का आशीर्वाद लें. बिजनेस में लाभ होगा. आज जीवन साथी के साथ बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें. शाम को किसी रिश्तेदार का घर पर आना हो सकता है.

वृश्चिक राशि: इन जातकों के लिए दिन ठीक है. आज कई अटके काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी वाले जातकों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा. किसी सीनियर से बहस करने से बचें. गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, कोई दुर्घटना हो सकती है. लव लाइफ अच्छी रहेगी. पार्टनर के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं.

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए दिन हल्का सा तनाव भरा रह सकता है. कामकाज मध्यम चलेगा. छात्रों के लिए दिन मेहनत का रहेगा. महिलाएं आज शॉपिंग करेंगे, खर्चे का ध्यान रखें. परिवार में किसी बात पर माहौल खराब हो सकता है. बच्चों की सेहत का ध्यान रखें.

मकर राशि: मकर राशि के लिए दिन हल्का-फुल्का रहेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. आपके अटके काम पूरे हो सकते हैं. बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें. किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए दिन मिला जुला रहेगा. आज आपके स्वास्थ्य में कोई परेशानी नहीं आएगी. गाड़ी चलाते में सावधानी रखें, चोट इत्यादि भी लग सकती हैं. संतान के भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे. घऱ में प्रॉपर्टी को लेकर थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं. शाम को घर पर किसी खास का आना हो सकता है.

मीन राशि: मीन राशि के लिए गुरुवार का दिन ठीक ठाक रहेगा. आज परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है. ससुराल की तऱफ से कोई मदद मिल सकती है. छात्र पढ़ाई के लिए बाहर का रूख कर सकते हैं. किसी को पैसे उधार देने से बचें, फंस सकते हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित