सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविन्द्र कुलकर्णी बुधवार, दिनांक 22 नवंबर को संध्या 5.30 बजे पहुंचकर चैम्बर को सदस्यों को संबोधित करेंगे।

सिंहभूम चैम्बर में बुधवार, 22 नवंबर को टाटा मोटर्स के प्लान्ट हेड रविन्द्र कुलकर्णाी का होगा आगमन
स्थानीय को प्राथमिकता देने सहित विभिन्न व्यवसायिक मुद्दों पर होगी चर्चा

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविन्द्र कुलकर्णी बुधवार, दिनांक 22 नवंबर को संध्या 5.30 बजे पहुंचकर चैम्बर को सदस्यों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव ने संयुक्त रूप से दी।

अध्यक्ष एवं महासचिव ने बताया कि बहुत वर्षाें के बाद टाटा मोटर्स के किसी प्लांट हेड का दौरा सिंहभूम चैम्बर में हो रहा है। यह चैम्बर सदस्यों के लिये हर्ष की बात है क्योंकि चैम्बर टाटा मोटर्स जुडे़ व्यवसायियों एवं उद्यमियों की परेशानियों एवं स्थानीय औद्योगिक ईकाईयों को प्राथमिकता के विषय को लेकर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड के चैम्बर दौरे को लेकर हमेशा प्रयासरत रहा। प्लान्ट हेड रविन्द्र कुलकर्णी ने चैम्बर के आग्रह को स्वीकार करते हुये चैम्बर पधारने की अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

उपाध्यक्ष, उद्योग पुनीत कांवटिया एवं सचिव, उद्योग विनोद शर्मा ने बताया कि इस दौरान प्लांट हेड चैम्बर सदस्यों को संबोधित करेंगे और सदस्यों से टाटा मोटर्स के साथ व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर संवाद करेंगे।

चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं महासचिव मानव केडिया ने प्लांट हेड के इस दौरे को काफी लाभकारी बताते हुये चैम्बर सदस्यों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम/बैठक में अवश्य उपस्थित होकर इसका लाभ उठायें।

चैम्बर के अन्य पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, ने भी जमशेदपुर के व्यवसायियों एवं उद्यमियों से अपील की है कि वे टाटा मोटर्स के प्लांट हेड के चैम्बर दौरे की बैठक में शामिल होकर इसका लाभ उठायें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई