कल दिनांक 19.11.2023 को सूचना मिली की बिष्टुपुर थाना अन्तर्गत सर्किट हाउस ऐरिया में किसी व्यवसायी के घर में डकैती की योजना बनाने को लेकर जुबली पार्क के आस- पास अपराधकर्मी जुटे हुए है

कल दिनांक 19.11.2023 को सूचना मिली की बिष्टुपुर थाना अन्तर्गत सर्किट हाउस ऐरिया में किसी व्यवसायी के घर में डकैती की योजना बनाने को लेकर जुबली पार्क के आस- पास अपराधकर्मी जुटे हुए है और घटना को अंजाम देने के लिए तैयारी कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम बनाकर छापामारी करने के लिए टीम बनाया गया समय करीब 02.30 बजे दोपहर छापामारी दल के द्वारा निको पार्क के पार्किंग स्थल में कुछ संदिग्ध लोगो को पकडा गया जो पुलिस को देखकर भाग रहे थे । सभी से पुछ-ताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया और बतलाया कि ये लोग सर्किट हाउस ऐरिया में डाका डालने के नियत से हरवे हथियार के साथ एकत्र हुए थे हरवे हथियार एवं पुलिस के वर्दी में घटना को अंजाम देना था गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान के अधार पर एक अन्य अपराधकर्मी बबलु को गिरफ्तार किया गया सभी अभियुक्तों के विरुद्ध बिष्टुपुर थाना काण्ड सं0 276/2023 दिनांक 19.11.2023 धारा – 399/402 भा० द० वि० एवं 25(1-B)a/26/35 arms act दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण:-
(1) रमेश महतो उम्र करीब 53 वर्ष पिता स्व0 महादेव महतो पता भिलाई पहाडी नियर हनुमान मंदीर थाना एम० जी० एम० जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर ।
(2) मनीष सिंह उम्र करीब 20 वर्ष पिता जोगेनेद्र सिंह पता तुन्जु इमली पेड के पास थाना नामकुम जिला राँची (3) महेश सिंह मुण्डा उम्र 29 वर्ष पिता स्व0 कृष्ण सिंह मुण्डा पता देवगाय बीज टोला थाना तुपुदाना जिला राँची (4) अमृत लाल सिंह पिता रामलखन सिंह पता तुन्जु थाना नामकुम जिला राँची
(5) प्रभाष मुखर्जी उम्र 32 वर्ष पिता राम नरायाण सिंह पता 293 रेडीयो मैदान सीतारामडेरा
6) बबलु लोहार पता लुपुगडीह बिरसानगर थाना जिला पूर्वी सिंहभूम
जप्त किया गया समानः-
1. एक उजले रंग का बोलेरो गाडी संख्या JH01DF5703
2 गिरफ्तार अभि० मनीष सिंह के पास से एक देशी पिस्तोल
3 महेश सिंह मुण्डा के पास एक जिन्दा गोली
4 अमृत लाल सिंह के पास एक जिन्दा गोली
5 दो वर्दी का कपडा
6 कुल (7) पीस मोबाइल
टीम में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी
1
. अंजनी कुमार पु० सह थाना प्रभारी बिष्टुपुर
2. विनय कुमार पु० नि० सह थाना प्रभारी मानगो थाना
3. बिष्णु प्रसाद राउत पु० नि० सह थाना प्रभारी सोनारी थाना
4. पु० अ० नि0 संजय यादव
5. पु० अ० नि० वारिश हुशैन
6. पु० अ० नि० मनोज महली
7. पु० अ० नि० संजय कुमार
8. सशस्त्र बल

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई