इम्मानुएल बैपतिस्ट चर्च, सीतारामडेरा, जमशेदपुर की ओर से सीतारामडेरा स्थित चर्च प्रांगण में तीन दिवसीय आत्मिक जागृति सभा *” आशीष महोत्सव”* का अंतिम दिन आज आत्मिक हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह आशीष महोत्सव 2025 में इम्मानुएल बैपतिस्ट चर्च के 100 वर्ष ( शताब्दी वर्ष ) समारोह की शुरुआत के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत आज शाम 6:00 बजे पास्टर अजहर परीक्षा के प्रार्थना के द्वारा हुई। तत्पश्चात चर्च के आराधना दल द्वारा स्तुति एवं आराधना के गीतों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का संचालन चर्च के अध्यक्ष भाई रौनक दास के द्वारा की गयी। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ नीतू पी चौधरी एवं मुख्य आराधक पास्टर डेविड सोलोमन का मंच पर स्वागत किया गया। तत्पश्चात चर्च के डिकन कमलेश एंड्रयू के द्वारा प्रार्थना की गई। उसके बाद चर्च के महासचिव शमसुल महापात्र ने सूचनाओं को प्रदान की। साथ ही साथ कलीसिया के करीब 70 बुजुर्गों को शॉल ओड़ा कर सम्मानित किया गया। उसके पश्चात मुख्य आराधक पास्टर डेविड सोलोमन द्वारा परमेश्वर की उपस्थिति को आराधना के द्वारा उपस्थित जनसमुह में पिरोया गया। उसके उपरांत मंच मुख्य वक्ता डॉ नीतू पी चौधरी को सौंप दिया गया। जिन्होंने परमेश्वर के पवित्र आत्मा की अगुवाई में परमेश्वर के जिवित वचन को उपस्थित विश्वासियों के लिए प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पवित्र बाइबिल बताती है कि आपकी जीभ में जीवन और मृत्यु की सामर्थ है। जो कोई अपने शब्दों को सही से प्रयोग करना जानता है , वह इसकी कटनी काटेगा। जब भी आप किसी नकारात्मक स्थिति को देखें तो उसमें भी प्रभु की ओर से कुछ अच्छा ढूँढने की कोशिश करें और उस अच्छी बात के लिए प्रभु का धन्यवाद करना शुरू करें । बार बार आप अपने मुँह को खोल कर उस विषय में सकारात्मक बातें बोलें और आप देखेंगे कि प्रभु अपने अनुग्रह से आपके शब्दों के द्वारा और आपके विश्वास के द्वारा उस परिस्थिति को आपके अनुकूल बना देंगे।
तत्पश्चात डॉ नीतू ने परमेश्वर से उपस्थित बीमारों एवं विश्वासियों के लिए प्रभु ईशू मसीह के नाम से प्रार्थना की। उसके बाद महासचिव शमसुल महापात्र ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।उपरोक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चर्च कमिटी, महिला समिति, उद्योग (जवान) समिति की अथक प्रयास किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में चर्च के अध्यक्ष रौनक दास, महासचिव शमसुल महापात्र, उपाध्यक्ष माईकल दास, सह सचिव प्रतुष चौहान, खजांची थोमसन बेहरा, डीकन कमलेश एंड्रयू, हेरोध कुमार, आईसक शमसुल, जे प्रधान, कमिटी मेंबर अशोक मुखी, डिकसन नाथ, शंकर, जेम्स तिग्गा, सामसन मुर्मू, काजल दास, रेव शिशिर जॉन, सिस्टर शर्मिला, सिस्टर चौहान, सिस्टर बंदना, सिस्टर मॉयूलिन, भाई सोमेश, भाई अभिषेक, भाई निर्मित, भाई मोनु, सिस्टर रिया सहित काफी संख्या में सदस्य गणों का योगदान रहा।






