डॉगी से भर गया मन तो कर दी हत्या, यह बोलकर लाया था

हल्द्वानी: उत्तराखंड के इस जिले में बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने डॉग को सड़क से उठा कर घर ले कर आया गया। कुछ महीनों तक पालने के बाद जब युवक का मन भर गया तो आरोपी युवक ने डॉगी का मर्डर कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ उसके पालतू कुत्ते को जान से मारने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। युवक पर आरोप लगाने वाले उसके पड़ोसी व कॉलोनी के अन्य लोग हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कुत्ते की दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।

कपिल भवन चौकी क्षेत्र निवासी रोबिन कुमार ने बताया कि कॉलोनी निवासी विशाल 11 नवंबर की रात घर के पास ही गड्ढा खोद रहा था। पता चला कि विशाल उर्फ विवेक अपने पालतू कुत्ते को दफनाने जा रहा था। लोगों ने जब कुत्ते के मरने की वजह पूछी तो युवक ने रोड एक्सीडेंट में मौत होने की बात कही। पड़ोसियों ने कुत्ते का शरीर देखा तो उस पर चोट का कोई निशान नहीं था।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई