एक माह पहले हुआ था पत्नी का निधन । बेसहारा हुए बच्चों से मिलकर भाजपा नेता विकास सिंह ने शोक प्रकट कर हर संभव मदद करने की कही बात । डिमना बस्ती निवासी मालवाहक टेंपो चालक 52 वर्षीय गणेश तंतुबाई का शाम को हुए सड़क दुर्घटना में आज निधन हो गया । माल वाहक टेंपो को लेकर गणेश तंतुबाई पारडीह से अपने घर डिमना बस्ती जा रहे थे बैलंकर देने के बावजूद भी तेज रफ्तार से उनके पीछे से आरही ट्रेलर ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिसे मौके में ही उनका निधन हो गया । एक माह पूर्व उनकी पत्नी का निधन हुआ था उनके दो छोटे बेटे और एक छोटी बेटी है । बच्चों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया । गणेश तंतुबाई के घर भाजपा नेता विकास सिंह जाकर मामले की जानकारी प्राप्त कर हर संभव मदद करने की बात कही मौके में ही विकास सिंह ने स्थानीय उलीडीह थानाप्रभारी को फोन कर पीड़ित परिवार को मदद करने की बात कही ।






