बेटी की ससुराल पहुंची थी महिला, घर सूना देख चोरों ने बोला धावा

बिलासपुर। महिला अपनी बेटी के घर गई थी। उसके सूने मकान का चोर ताला तोड़कर आलमारी से 15 हजार रुपए कैश ले गए। ग्राम खम्हरिया निवासी रमाबाई साहू पति स्व. गौरीशंकर साहू (58) घर में अकेली रहती है।

28 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर पर ताला लगाकर अपनी बेटी सरस्वती साहू के घर रतनपुर गई थी। 8 नवंबर को पड़ोसी सुशीला बाई ने फोन कर उसके घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी तो वह शाम को घर लौटी तो मेनगेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर अलमारी में रखे 15 हजार रुपए कोई चोरी कर ले गया था।

फ़िलहाल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित