भिलाई। स्मृति नगर चौकी अंतर्गत तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्य नगर निवासी पप्पू देवांगन के रूप में हुई है। वहीं खम्हरिया तालाब किनारे दो से तीन दिन पुरानी लाश मिली है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि शनिवार दोपहर युवक के आर्य नगर कोहका में युवक के डूबने की सूचना मिली। इस पर एसडीआरएफ की टीम को सूचना देकर थाने का बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पहुंचकर एसडीआरएफ के डीप डाइविंग जवानों ने शव को पानी से बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। जांच में मृतक की पहचान पप्पू देवांगन (32 वर्ष) निवासी दुर्गा मंदिर आर्य नगर कोहका के रूप में हुई है।
युवक किस तरह पानी में डूबा इसका पता नहीं लग सका है। इधर शुक्रवार रात 11 बजे खम्हरिया तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक का शरीर फूल था, जिससे शव के दो-तीन दिन पुराना होना का अनुमान है। मृतक की उम्र 25-30 के आसपास है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस शव को मर्चूरी में रखवा दिया है।






