नवंबर से 6 नवंबर तक माइकल जॉन ऑडिटोरियम ,बिष्टुपुर में फिल्मों का भव्य रूप से प्रसारण किया

आपको सूचित करते हुए हमें हर्ष उल्लास की अनुमति हो रही है कि वर्ष 2018 में पहल की गई प्रथम झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मिल का पत्थर स्वरूप न केवल जमशेदपुर बल्कि झारखंड एवम पूरे देश से इसकी सराहना मिली |
इस वर्ष भी  1 नवंबर से 7 नवंबर तक झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की चौथी संस्करण का आगाज किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से 1 नवंबर से 6 नवंबर तक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें एक से 2 नवंबर से श्रीनाथ विश्वविद्यालय एवं करीम सिटी कॉलेज में प्रदर्शन फिल्मों का किया जाएगा  एवं 3 नवंबर से 6 नवंबर तक माइकल जॉन ऑडिटोरियम ,बिष्टुपुर में फिल्मों का भव्य रूप से प्रसारण किया जाएगा |
फिल्मों को देखने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है जिसके कारण पूरे जमशेदपुर से किसी भी व्यक्ति विशेष को एंट्री की कोई मनाही नहीं है इन फिल्मों को देखने के लिए खास तौर पर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चो को जरूर आना चाहिए ताकि वे समाज के प्रति जागरुक एवं सुदृढ़ हो सके |
7 नवंबर 2023 को अवार्ड नाइट एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से झारखंड के कलाकारों का कल्चरल प्रोग्राम के साथ शुरू किया जाएगा जिसमें झॉलीवुड के कलाकार शामिल होंगे | एवं बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्ट्रेस मंदाकिनी जी का भव्य स्वागत किया जाएगा साथ ही साथ झारखंड के पद्मश्री  मुकुंद नायक जी का स्वागत किया जाएगा |
इसके साथ ही साथ फिल्मों के विभिन्न वर्गो मे पुरस्कार का वितरण किया जाएगा |
विजेताओं को हमारे संरक्षक एवं हमारे प्रायोजको के साथ ही साथ मंदाकिनी जी एवं पद्मश्री मुकुंद नायक द्वारा पुरस्कार का वितरण किया जाएगा |
महत्वपूर्ण बात ये भी की हमारे और से कला से निपूर्ण झारखंड के माटी मे कई सालो से जिन्होंने योगदान दिया उन्हे झारखण्ड सम्मान भी नवाजा जाता है |

buzz4ai

फाउंडर संजय उदय सत्पथी एवम फाउंडर राजू मित्रा ने बताया कि प्रवेश के लिए  निशुल्क एंट्री पास रखा गया है वह आप करीम सिटी कॉलेज ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ,आरबीएस कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एवम असमा इंडिया आदित्यपुर से जाकर अपना आईडी प्रूफ दिखाकर ले सकते हैं |
कार्यक्रम को सफल बनाने मे एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य शालिनी प्रसाद , नेहा तिवारी, बीपेंद्र सिन्हा संरक्षक के रूप मे भरत सिंह, सुखदेव, महतो, पूर्वी घोष, मिथिलेश कुमार, अरुण बकरेवाल का महत्वपूर्ण योगदान है ।
फेस्टिवल के ट्रेनी प्रबंधक के रूप में जमशेदपुर वोमेन यूनिवर्सिटी की मास कम्युनिकेशन विभाग की भूमिका कुमारी के साथ दिव्यांशी कुमारी, जिया सिंह, ज्योति कुमारी, रितिका, पूजा और फिरदौस है। फेस्टिवल मे महत्वपूर्ण सदस्य में अभिषेक सारंगी, फाउंडर सदस्य मनमोहन मिश्रा,सुधीर कुमार, राजेश प्रधान, राज प्रामाणिक, अमित सिंह, जोली पति सत्पथी, सुदेशना सत्पथी, अभय सत्पथी, स्मारिका मिश्रा भी समिलित रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Post

टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में ठेका कर्मी की मौत पर परिजनों को मिला ₹5 लाख का तत्काल मुआवजा, 60 वर्षों तक ₹50 हजार प्रतिमाह भुगतान पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, ठेका कंपनी एवं पीड़ित परिजनों के मौजूदगी में हुआ लिखित समझौता

Live Cricket Update

You May Like This

टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में ठेका कर्मी की मौत पर परिजनों को मिला ₹5 लाख का तत्काल मुआवजा, 60 वर्षों तक ₹50 हजार प्रतिमाह भुगतान पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, ठेका कंपनी एवं पीड़ित परिजनों के मौजूदगी में हुआ लिखित समझौता