सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 41 युवक-युवती पकड़े गए

जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस ने शहर के साकची स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुरुवार की देर शाम होटल में की गई छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से 22 युवतियों और 17 युवकों को पकड़ा गया है। कई जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ चल रही है। बताया गया कि जमशेदपुर के सिटी एसपी मुकेश लुणायत को साकची के आमबगान स्थित सुविधा होटल से सेक्स रैकेट संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। इस आधार पर एक पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम ने एक-एक कमरे की तलाशी ली। ज्यादातर कमरों से युवक-युवतियों को पकड़ा गया। कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। होटल के मालिक और कई स्टाफ को भी हिरासत में लिया गया है।

बताया गया है कि इनमें से कई लोगों को पूछताछ के बाद जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेतागण अंतिम यात्रा में हुए शामिल