जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति सुरक्षित विसर्जन कराने में पूर्णतः विफल साबित हुआ – अरूण सिंह

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा बड़े धूम धाम से मनाया गया लेकिन जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति की अनुभवहीनता एवं लापरवाही के कारण बिष्टुपुर के बेली बोधन वाला घाट पर माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन कराने के क्रम में एक बड़ी दुर्घटना हो गयी जिसमें दो श्रद्धालुओं की मृत्य एंव पांच के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। जब यह दुर्घटना घटी तब से घाटों तक जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी घटनास्थल से नदारद रहें। केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष एंव सचिव तो घटना स्थल पर आयें तक नहीं। दुर्घटना के बाद तत्काल बिष्टुपुर थाना प्रभारी एवं जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति के पूर्व सचिव अरूण सिंह के साथ साथ कपिल हुईँ, अमर सिंह एंव हिन्दू पीठ के कार्यकर्ताओं ने सबके सहयोग से ट्रक के नीचे दबे घायलों को निकाल कर अस्पताल भेजने का कार्य किया एंव उत्तेजित लोगो को शांत करा कर मूर्तीयो का विसर्जन देर रात तीन बजे तक संपन्न कराया। अरूण सिंह ने जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति पर यह आरोप लगाया कि जिला प्रशासन से बेहतर घाट बनवाने में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति पूरी तरह विफल रही। घाट के निरीक्षण के नाम पर केन्द्रीय समिति केवल हवा हवाई कार्य करते रहें। उन्होंने सिर्फ ज़िला प्रशासन के साथ फोटो सूट कराने का काम किया।धरातल पर किसी भी घाट का बेहतर निर्माण कार्य एवं लाइटिंग की व्यवस्था करने में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति पूर्णतः विफल रही।

buzz4ai

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This