पड़ोसी ने नाबालिग के साथ किया यौन उत्पीड़न, चीख-पुकार सुनकर लोग हो गए इकट्ठा

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में 15 साल की एक लड़की का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को मयूर विहार थाने में यौन उत्पीड़न की मौखिक शिकायत मिली थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “शिकायतकर्ता (पीड़िता के पिता) ने आरोप लगाया कि चिल्ला गांव निवासी उसका पड़ोसी भीम (30), जो अविवाहित है और पेशे से मजदूर है, उसके कमरे में आया जहां उसकी बेटी अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी।”

अधिकारी ने कहा, “वह उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न करने लगा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और उस आदमी को पकड़ लिया।” पुलिस अधिकारी ने कहा, “आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और भीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

Leave a Comment