चुटकियों में दूर होगा पीरियड का दर्द, पिएं यह आयुर्वेदिक चाय

पीरियड्स के दिनों में कुछ महिलाओं को इतना अधिक दर्द होता है कि उनके लिए अपने डेली रूटीन को फॉलो करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपको पीरियड के दौरान असहनीय दर्द होता है, तो यह PCOS समेत कई हेल्थ कंडीशन्स का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए। वहीं, अगर आपको नॉर्मल क्रैम्प्स या ऐंठन होती है, तो इसे कई घरेलू नुस्खे दूर कर सकते हैं। पीरियड पेन को कम करने में तुलसी और पुदीने की चाय पीनी चाहिए। इसे किस तरह से बनाना है और इससे क्या फायदे हो सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। वह आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) डॉक्टर है।

पीरियड के दर्द को कम करने के लिए आयुर्वेदिक चाय आयुर्वेद के अनुसार, पीरियड के दर्द का मुख्य कारण शरीर में वात का बढ़ जाना होता है।

इस चाय में इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजें वात दोष को कम कर पीरियड पेन में आराम देती हैं। मेथी के बीजों में फाइबर अधिक मात्रा में होता है।

इससे आंतों को आराम पहुंचता हैं, इंफ्लेमेशन कम होता है और पीरियड पेन में राहत मिलती है। मेथी के बीज मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं, जो डाइजेशन को सुधार सकता है और मेंस्ट्रुएशन के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।

इससे आपको ब्लोटिंग कम महसूस होती है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निलते हैं। इन टॉक्सिन्स की वजह से भी पीरियड पेन हो सकता है।

मेथी के बीज मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं, जो डाइजेशन को सुधार सकता है और मेंस्ट्रुएशन के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।

इससे आपको ब्लोटिंग कम महसूस होती है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निलते हैं। इन टॉक्सिन्स की वजह से भी पीरियड पेन हो सकता है।

आयुर्वेद में मेथी के बीजों को वात-कफ को दूर करने वाला बताया गया है। यह दर्द को कम कर पीरियड फ्लो को भी सुधारते हैं।

पुदीने और तुलसी की पत्तियां दर्द दूर करने, डाइजेशन को सुधारने और पीरियड्स में होने वाले पीएमएस व मूड स्विंग्स को भी कम करती हैं।

अजवाइन भी वात को दूर करने वाला मसाला है। यह पेट से जुड़ी सारी परेशानियों जैसे गैस और दर्द को दूर करता है।

जीरा भी डाइजेशन के लिए अच्छा होता है और पीरियड्स के दौरान इसे लेना फायदेमंद है।

कैसे बनाएं आयुर्वेदिक चाय?

सामग्री

पानी- 1 गिलास

मेथी के बीज- 5

पुदीना की पत्तियां- 5

तुलसी की पत्तियां- 3

अजवाइन- 1/2 टीस्पून

जीरा- 1/2 टीस्पून

विधि

सभी चीजों को पानी में मिलाकर तेज आंच पर 5 मिनट के लिए उबालें।

अब इसे छान लें और गुनगुना ही पिएं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई