रांची हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, मुश्किल से बची पति की जान; लोगों ने जाम की सड़क

रांची हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, मुश्किल से बची पति की जान; लोगों ने जाम की सड़क

रांची : के रातु थाना क्षेत्र के सिमलिया में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और एक पुरुष घायल हो गया है। स्थानीय लोग ने सड़क जाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार पति – पत्नी मजदूर थे दोनों काम करके निकल रहे थे तभी एक हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक से गिरने के बाद बहुत दूर तक बाइक को हाईवा ने घसीटा जिससे महिला की मौक़े पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल मृतक महिला के पति का इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौक़े पर रातु थाना के थानेदार राम नारायण सिंह पहुंचे और लोगों को समझाने में लगे हुए हैं। स्थानीय लोग मुआवज़े की माँग कर रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई