मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 23 अप्रैल से पूरे राज्य में लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 23 अप्रैल से पूरे राज्य में लू चलने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड़डा और साहिबगंज समेत कई जिलों में भीषण लू की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान मेदिनीनगर (डालटनगंज) में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जमशेदपुर और चाईबासा का तापमान 43 डिग्री, जबकि राजधानी राँची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है, जिससे तेज धूप जनजीवन को प्रभावित करेगी। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने और सुबह व शाम के समय सिंचाई करने की सलाह दी है।

लू के खतरे को देखते हुए विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे दिन में 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई