टाटा स्टील का इंटर डिविजनल बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ संपन्न

जमशेदपुर, 29 सितंबर, 2023: टाटा स्टील के खेल विभाग ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27-29 सितंबर तक इंटर-डिविजनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट में टाटा स्टील की 22 इकाइयों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिसमें 235 से अधिक प्रतिभागियों ने इस वर्ष की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कैप्टन अमिताभ, हेड, स्किल डेवलपमेंट, सीएसआर टाटा स्टील, मुख्य अतिथि के रूप में और कर्नल अविनाश आहूजा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

असाधारण प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए, जनरल ऑफिस पुरुष वर्ग में विजेता के रूप में उभरा, वहीं टीएसके उपविजेता और स्टील मैन्युफैक्चरिंग ने दूसरे उपविजेता के रूप में अपनी जगह बनाई।

महिला वर्ग में शेयर्ड सर्विसेज विजेता रही, आयरन मेकिंग उपविजेता रही और शेयर्ड सर्विसेज दूसरे स्थान पर रही। ओपन पुरुष एकल वर्ग में वेस्ट बोकारो के प्रिंस ने जीत हासिल की, जबकि स्टील मैन्युफैक्चरिंग के आलोक मन्ना उपविजेता रहे।

निष्पक्ष खेल और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चैंपियनशिप को प्रसिद्ध तकनीकी अधिकारियों की विशेषज्ञता से लाभ हुआ। अमलान स्वैन, अशोक कुमार गुप्ता, पीजीएस मूर्ति, इमरान खान संटू, कीर्तन, अमन, कमलाजीत कौर और प्रशांत ने अपनी भूमिका सराहनीय ढंग से निभाई।

खेल को प्रोत्साहन और अपने कार्यबल के बीच सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के लिए टाटा स्टील की प्रतिबद्धता पूरे टूर्नामेंट में स्पष्ट रूप से दिखी। इस आयोजन ने कर्मचारियों को अपने बैडमिंटन कौशल का प्रदर्शन करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।

Leave a Comment