झारखंड में 108 एंबुलेंस मरीजों को धोखा दे रही है।

जमशेदपुर : फोन करने पर कोई रिस्पोंस भी नहीं मिल रहा और मरीजों की तड़प-तड़प कर मौत हो रही। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक मरीज को एंबुलेंस नहीं मिली और वह तड़प-तड़प कर मर गया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। इसके बाद होमगार्ड के जवानों ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।

बर्मामाइंस के गणेश गोप सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद घटना की जानकारी उनकी बेटी गुड़िया गोप को भी हुई, तो वे लगभग 10.30 बजे अस्पताल पहुंची। इस दौरान डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन 108 एंबुलेंस को फोन करते रहे, लेकिन वह नहीं पहुंची। कभी एंबुलेंस खराब होने की बात कही गई, तो कभी उपलब्धता नहीं होने की बात कहीं गई और मरीज की मौत गुरुवार को लगभग 2.30 बजे हो गई।

Leave a Comment