प्यार के जाल में फंसाकर आदिवासी युवती से रेप, झारखंड से सामने आया लव जिहाद का मामला

झारखंड के लोहरदगा में मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम रखकर आदिवासी लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया. इसके बाद उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाएं. जब पीड़िता को आरोपी की असलियत का पता चला, तो उसने आदिवासी युवती पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है..
झारखंड के लोहरदगा में लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां शहबाज नाम के युवक ने रोशन बनकर आदिवासी लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाएं. जब पीड़िता को आरोपी की असलियत का पता चला, तो आरोपी आदिवासी युवती पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, आरोपी युवक की पहचान सेन्हा निवासी शाहबाज खान के रूप में हुई है. शाहबाज ने अपना नाम रोशन कुजूर बताकर आदिवासी युवती को काम दिलाने के नाम पर प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद आरोपी ने युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता के शिकायत पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित