जय माता दी संस्था के रक्तदान शिविर में 130 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

जमशेदपुर : कीताडीह काली मंदिर प्रागण में दिनाक 06 -08 -2023 को जय माता दी सामाजिक संस्था की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया गया, इस मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष जोगेन्दर राव ने कहा कि रक्तदान से किसी की जान बच सकती है उन्होने कहा मनुष्य का दायित्व सिर्फ परिवार चलाने के लिए ही नहीं होता है बल्कि अदृश्य तरीके से सेवा करना चाहिए. रक्तदाता को पता नहीं होता है कि उसका रक्त किसके शरीर में जाएगा, लेकिन जिसके शरीर में जाता है उसके परिवार के सदस्यों को इसका आभास जरूर होता है ,इस मौके पर मुखिया मनोज मुर्मू ने कहा रक्त का कोई मोल नहीं है.शरीर पंचतत्वों से बनता है और इस जीवन में ही पंचतत्वों की कमी पूरी करनी होती है. रक्तदान करके किसी का जीवन बचाना भी पुण्य का काम होता है। शिविर में मुख्य रूप से संजय शर्मा , राजू सिंह , नगेंदर शर्मा , बबलू शर्मा , सुबिध प्रभाकर , कार्तिक पाठक, हाफिज, राजेश पत्रों , समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई