आदित्यपुर : प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से भगवती इनक्लेव सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, इस मौके पर भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बतौर मुख्य अतिथि थ। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज अपने कर्मों से मानवीय पहलुओं को यथार्थ कर सकते हैं. मनुष्य का दायित्व सिर्फ परिवार चलाने के लिए ही नहीं होता है बल्कि अदृश्य तरीके से सेवा करना चाहिए. रक्तदाता को पता नहीं होता है कि उसका रक्त किसके शरीर में जाएगा, लेकिन जिसके शरीर में जाता है उसके परिवार के सदस्यों को इसका आभास जरूर होता है ,इस मौके पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने आयोजित समारोह में कहा कि जब वे बीमार पड़े थे, तब उन्हें पता चला था कि रक्त का मूल्य क्या होता है. रक्त का कोई मोल नहीं है. मेरे पास सबकुछ था. बावजूद अपने छोटे भाई को खो दिया. अब पता चलता है कि दुनिया में कुछ भी नहीं है.क्तदान शिविर पर आयोजित समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, अजय सिंह , शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, भाजपा नेता गणेश माहली, भाजपा सरायकेला एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार शिवशंकर सिंह, दिनेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, विकास सिंह, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, परितोष सिंह, नीरज सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राकेश सिंह, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.






