मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन काफी अच्छा होने वाला है, इन राशि वाले लोगों के घर पर सुख शांति बनी रहेगी. इसके अलावा नौकरी में भी उन्नति की संभावना दिख रही है.
वृष: इस राशि वाले लोगों के लिए सोमवार का दिन मिला जुला होने वाला है. किसी भी कार्य को करने से पहले सोचने की जरुरत है, कारोबार में कठिनाई का योग बन रहा है.
मिथुन: मिथुन राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन अनुकूल नहीं रहने वाला है, किसी भी लड़ाई झंझट से खुद को बचा कर रखें. दोस्तों के साथ कहीं तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं. लेकिन रास्ते में सावधानी बरतने की जरुरत है.
कर्क: कर्क राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन बेहद शुभ होने वाला है. अगर आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आज वो दूर होने की संभावना दिख रही है. साथ ही साथ प्यार में भी सफलता मिल सकती है.
सिंह: सिंह राशि के जातकों को लिखने पढ़ने के क्षेत्र में व्यस्तता होने वाली है. कला और संगीत के प्रति काफी रूझान बढ़ने वाला है. हालांकि नौकरी में अपने अधिकारियों के साथ सावधान रहना है, बेवजह ही मतभेद होने का संयोग है.
कन्या: कन्या राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में काफी लाभ मिलने वाला है. इस कार्य में दोस्तों का काफी सहयोग मिल सकता है. आज आप खरीरददारी भी कर सकते हैं इससे आपके बजट पर भी असर पड़ सकता है.
तुला: तुला राशि के जातकों को सोमवार के दिन रहने की जरुरत है. कोई भी काम करने से पहले सोचने की जरुरत है. हालांकि कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन शाम में घर से निकलने के पहले सोच कर निकलें.
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. नौकरी पेशा में काफी बढ़ोत्तरी की संभावना दिख रही है. आज किसी भी विरोधी से आपको सफलता मिलने का भी संयोग बन रहा है. इसके अलावा किसी भी संतान के प्रति प्रेम की भावना काफी बढ़ने वाली है.
धनु: धनु राशि वालों को सोमवार के दिन किसी से भी बात करने से पहले सोचने की जरुरत है. आध्यात्म से आपको ज्ञान की प्राप्ति होगी. किसी नए क्षेत्र में भी प्रगति की संभावना का योग है. हालांकि खर्चों की वजह से परेशान भी हो सकते हैं.
मकर: मकर राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन काफी मिला जुला होने वाला है. बता दें कि इस जातक के लोगों को आज तरक्की भी मिल सकती है औऱ निराशा भी हाथ लग सकती है. इस लिए कोई भी काम करने से पहले सोच विचार कर करें.
कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को सोमवार को किसी भी काम में जल्दबाजी से बचने की जरुरत है. नए कार्यों में हाथ अजमाएं इसका लाभ हो सकता है. संतान की ओर से सुख मिलने की संभावना है, इससे परिवार में बरकत हो सकती है.
मीन: मीन राशि वाले लोगों के लिए सोमवार का दिन अच्छा होने वाला है. किसी भी कार्य क्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली है. परिवार का काफी सहयोग मिल सकता है. पढ़ाई और प्यार के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है






