कोल्हान समेत झारखंड में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश के कारण नालों का पानी निचले इलाकों में घुस गया है.
रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस सप्ताह झारखंड में अच्छी बारिश होगी.
उधर, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव और स्थानीय सिस्टम के मजबूत होने का असर झारखंड में दिख रहा है. इधर लगातार दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बुधवार को भी लगातार बारिश होती रही.
वहीं, जमशेदपुर की बात करें तो बुधवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमशेदपुर में 33 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, बुधवार का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते लगातार बारिश होगी। वहीं, गुरुवार को झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं, चतरा, हजारीबाग, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी किया गया है.






