Rashifal: निवेश करने पर मकर को होगा नुकसान, जानें मेष, कर्क, कन्या, धनु, मीन का हाल

मेष
आज दिन सामान्य रहेगा. दोस्तों का साथ मिलेगा. इधर-उधर की बातों में मन ज्यादा लगेगा. इससे आपका काम प्रभावित हो सकता है. सोच में नकारात्मकता रहेगी. सेहत का ध्यान रखें.

कर्क
आज का दिन लाभदायक रहेगा. आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी. पारिवारिक मतभेदों से दूरी बनाकर रखें. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के हाथ बेहतर मौका लगेगा.

सिंह
आज झगड़े-विवाद में फंसे रह सकते हैं. ऐसे में फैसले लेने में भी परेशानी होगी. इसलिए विवादों से दूर रहें. बिन मांगे किसी को भी सलाह न दें. उधार लिया धन लौटाने में सक्षम होंगे.

कन्या
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. सेहत में कुछ आराम मिल सकता है लेकिन किसी बात को लेकर आप परेशान रहेंगे. शत्रु आप पर हावी नहीं हो पाएंगे लेकिन उथल पुथल बनी रहेगी.

तुला
गुस्से में आकर कोई भी काम न करें. व्यापार लगभग ठीक रहेगा. पार्टनरशिप में कोई नया काम कर सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें. संतान की तरफ से शांति रहेगी.

वृश्चिक
आज नए वाहन की खरीदारी के लिए दिन अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है. संपत्ति का सौदा करने पर बुद्धि और विवेक से काम लें, वरना परेशानी होगी.

धनु
आज व्यवसाय के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है. पारिवारिक समस्याओं के चलते मन थोड़ा परेशान रहेगा. संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है. सेहत का ध्यान रखें.

मकर
आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में मनमानी के चलते नुकसान हो सकता है. पूंजी का निवेश न करें. इससे धन हानि हो सकती है. प्रेमी जीवन में विवाद से बचें.

कुंभ
दिन मिलाजुला रहने वाला है. दोस्तों और संबंधियों से आर्थिक मदद मिल सकती है. सोच समझकर काम करने होंगे. संतान से बातचीत करें और उनके मन की उलझन दूर करने की कोशिश करें.

मीन
आज नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है. परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है. कहीं घूमने की योजना बन सकती है. खर्च अधिक रहेगा. सेहत का ध्यान रखें.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई