भारत भारती के राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने जमशेदपुर के प्रतिनिधि हैदराबाद रवाना
राष्ट्रीय एकात्मकता को समर्पित संस्था भारत भारती के द्वारा तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण का कार्यक्रम हैदराबाद में 27 नवम्बर से 29 नवम्बर तक रखा गया है। जिसमें शामिल होने भारत भारती के प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोला प्रसाद सिंह एवं राँची से प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पूरे देश के हर राज्य के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पूरे देश से आये स्वयंसेवकों से समाज की सेवा कैसे करें यह सीखने को मिलता है। आपसी परिचय एक दूसरे को हर सुख दुःख में सहयोग और विभिन्नता में एकता के भाव को चरितार्थ करने के लक्ष्य से ही भारत भारती का उद्भव हुआ है। देश मे विकास की गति को तीव्र बनाने के लिये देश के अंदर अनुकूल माहौल होना परम् आवश्यक है।





