जमशेदपुर: सुंदर नगर में हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ शारदीय दुर्गा पूजा

जमशेदपुर: सुंदर नगर में हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ शारदीय दुर्गा पूजा

जमशेदपुर, सुंदर नगर: सुंदर नगर में पांच दिनों तक चलने वाला शारदीय दुर्गा पूजा बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

17 अक्टूबर सप्तमी से 21 अक्टूबर दशमी तक शहर के अनेकों पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। बुधवार सुबह महादशमी की पूजा के बाद सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर सिंदूर अर्पित कर सिंदूर खेला की रस्म निभाई। इसके बाद घट विसर्जन किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

शाम होते ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जुलूस निकाले गए। ढाक की धुन और भक्ति गीत-संगीत के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुंदर नगर चौक पहुंचे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। इसके बाद प्रतिमाओं को नारवा नदी की ओर ले जाकर विसर्जित किया गया। देर रात तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।

 

सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति ने सुंदर नगर थाना प्रभारी तथा तमाम सुंदर नगर थाना के पदाधिकारियों एवं सुरक्षा में तैनात सभी सिपाहियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। समिति ने कहा कि प्रशासन के सहयोग और विधि व्यवस्था के कारण ही दुर्गा पूजा विसर्जन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका।

अंत में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, महासचिव और सचिव ने तमाम सदस्यों का सहयोग और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment