आगामी दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर एवं प्राप्त परिवाद पत्र के आलोक में सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम ,जमशेदपुर के निर्देशानुसार, सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ओल्ड सीतारामडेरा एवं भालूबासा क्षेत्र में , बर्मामाइन्स थाना अंतर्गत ट्यूबगेट बस्ती में संचालित अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर निरीक्षक उत्पाद घाटशिला प्रक्षेत्र के नेतृत्व में आज दिनांक: 12-10-2026 को छापेमारी की गई ।
छापेमारी के क्रम में वृहद मात्रा में अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद हुआ तथा उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करने की कारवाई की जा रही है।
अभियान जारी रखते हुए परशुडीह थाना अंतर्गत बाहा मैदान नया बस्ती एवं गोलपहाड़ी क्षेत्र में संचालित अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापामारी की गई ।घटनास्थल से करीब 320 litre महुआ शराब जब्त किया गया । फरार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज करने की कारवाई की जा रही है।






