संघ के विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन समारोह में शामिल हुए विधायक सरयू राय

संघ के विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन समारोह में शामिल हुए विधायक सरयू राय

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मानगो नगर द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने पारंपरिक पथ संचलन में भाग लिया और भारत माता के पूजन के साथ शस्त्र पूजन किया।

पथ संचलन की शुरुआत शंकोसाई स्थित संघ स्थान से हुई।

स्वयंसेवक अनुशासित तरीके से संचलन करते हुए डिमना चौक पहुंचे और वहां से वापस शंकोसाई संघ स्थान लौटे।

संघ स्थान पर भारत माता एवं शस्त्र पूजन के उपरांत मृत्युंजय मिश्र का बौद्धिक हुआ।

कार्यक्रम में विजयादशमी के महत्व, संघ की परंपराओं और राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव से जुड़े विषयों पर विचार रखे गए।

इस अवसर पर राधा रमण अग्रवाल, सतीश गुप्ता, मृत्युंजय मिश्र, विनोद राय एवं तन्मय झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment