स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जुगसलाई में “कबाड़ से जुगाड़” कार्यक्रम का आयोजन
जुगसलाई नगर परिषद द्वारा आज दिनांक 10 अक्टूबर को “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत “कबाड़ से जुगाड़” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही प्रेरणा महिला समिति, माँ लक्ष्मी महिला समिति, सखी सहेली महिला समिति एवं महिला सशक्तिकरण महिला समिति की महिलाएं भी उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में बच्चों एवं महिला समूहों द्वारा हैंडमेड बोतल डेकोरेशन, हाथों से बनी विभिन्न कलाकृतियां, वाटर फिल्ट्रेशन मॉडल, SWM Rules 4 बिन मॉडल सहित अन्य आकर्षक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई।
इस मौके पर जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान, नगर प्रबंधक मुकेश निरंजन, नगर मिशन प्रबंधक ग्लेनिश मिंज, कनीय अभियंता एवं कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे।






