मोदी शाह में डर एवं घबराहट है जो डर गया मानो मर गया दिल्ली में 80 हजार फोर्स : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इतना ज्यादा घबरा गए हैं कि दिल्ली में 80 हजार फोर्स तैनात कर दिया है। साठ मेट्रो बंद है देश के कोने-कोने से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है फ्लाइट को भी बंद कर दिया गया है सड़क मार्ग भी बंद है। इससे पता चलता है मोदी और शाह कितने घबराए हुए हैं उनके डर का आलम यह है फोर्स के अलावा आरएसएस और अपराधियों को भी जेन जी के आंदोलन को कुचलने के लिए लगाया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है छात्रों और युवाओं को दिल्ली नहीं पहुंचे इसके लिए बल प्रयोग करना शुरू कर दिया है। शहर एवं सारण तरैया निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने मोदी सरकार के कार्यवाही को अनैतिक और लोकतंत्र विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन रुकने वाला नहीं है छात्रों को साथ देने के लिए पंजाब और राजस्थान के किसान भी आंदोलन में कूद पड़े हैं और दिल्ली पहुंच रहे हैं। 10 अक्टूबर को सरकार को रोकने के बावजूद 20 लाख से अधिक प्रदर्शनकारी दिल्ली जंतर मंतर पर जमा होंगे। देश की जनता भी छात्रों युवाओं के साथ है। ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए मोदी सरकार भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और कुछ हिंदू संगठन जी जान से लगे हुए हैं। मोदी सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया है छात्रों का आंदोलन देश भर में फैल चुका है जरूरत पड़ी तो जेल भरो अभियान चलाया जाएगा। लोकतंत्र की हत्या करने वाली मोदी सरकार किसी भी हद तक जा सकती है। देश में आपातकाल से भी बतर जैसा माहौल है। अब मोदी सरकार का पतन निश्चित है। ट्रेंने और फ्लाइट बंद होने से आम जनता में गुस्सा है दिल्ली जाने वाले छात्रों को रास्ते में ही
उतारकर हिरासत में लिया जा रहा है अब तानाशाह एवं आक्रांतासरकार को बचाना मुश्किल है लगता है नेपाल जैसी स्थिति पैदा ना हो जाए






