टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में RPF की बड़ी कार्रवाई, AC कोच के अटेंडेंट के पास मिली अवैध शराब

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में RPF की बड़ी कार्रवाई, AC कोच के अटेंडेंट के पास मिली अवैध शराब
ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल की जांच, पकड़े गए कर्मचारी को आबकारी विभाग जमशेदपुर के हवाले किया गया
जमशेदपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस से अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 की सुबह की गई। जांच के दौरान ट्रेन के एसी कोच संख्या A-1 में तैनात एक कोच अटेंडेंट के पास से अवैध शराब मिलने का मामला सामने आया। इसके बाद संबंधित कर्मचारी को पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, जमशेदपुर के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई