इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन, जमशेदपुर
दिनांक: 29.09.2026
आज दिनांक 29.09.2026 को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को जुगसलाई क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।
संस्था ने कहा कि जुगसलाई, बागबेड़ा, बड़ौदा घाट, शिवपुर जैसे इलाकों में चोरी, छिनतई, नशाखोरी और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता भय के माहौल में जी रही है।
संस्था द्वारा दिए गए 7 प्रमुख सुझाव:
1. पुलिस गश्ती दल को बढ़ाया जाए – 10 से 15 जवानों की टीम द्वारा हर 4 घंटे पर औचक गश्ती की जाए।
2. रात्रि गश्ती को और अधिक सक्रिय किया जाए, संदिग्ध लोगों पर सख्त निगरानी रखी जाए।
3. जुगसलाई के सभी मुख्य चौक-चौराहों और गलियों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए और उसे कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए।
4. नशा मुक्ति अभियान चलाया जाए – जुगसलाई के 10-15 चिन्हित स्थानों पर नशे का कारोबार बंद कराया जाए।
5. 107 / 113 धारा के तहत असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाए।
6. महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस गश्ती और हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए।
7. आम लोगों की सुरक्षा के लिए थाना में शिकायत पेटी और हेल्पलाइन की व्यवस्था की जाए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे:
1. सतीश गुप्ता – जिला अध्यक्ष
2. सविता राय
3. नरमिश सिंह
4. पी. लता
5. श्वेता सिंह
6. बिनिता राय
7. शैल कुमारी देवी
8. रश्मि खनूजा
9. अजंता माझी
भवदीय,
सतीश गुप्ता
जिला अध्यक्ष, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन
एवं समस्त समाजसेवी मित्रगण, जमशेदपुर






