जमशेदपुर: साकची के मान सरोवर लाइन स्थित गुजराती स्कूल के समीप सुनील इलेक्ट्रॉनिक में बुधवार को नए ‘व्हर्लपूल शॉपी’ का शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन समाजसेवी शिव शंकर सिंह एवं मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ सदस्य दिनेश अग्रवाल (मुन्ना) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर शोरूम के संचालक सुनील अग्रवाल ने बताया कि उद्घाटन के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर शुरू किया गया है। व्हर्लपूल के विभिन्न घरेलू उत्पादों पर आकर्षक कीमतों के साथ विशेष छूट दी जा रही है। साथ ही विभिन्न बैंकों के माध्यम से आसान फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि ग्राहक सुविधाजनक तरीके से खरीदारी कर सकें।
उन्होंने बताया कि खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं। ऑफर के तहत डबल डोर रेफ्रिजरेटर की खरीद पर मिक्सर ग्राइंडर, वाशिंग मशीन के साथ आयरन एवं इंडक्शन कुकटॉप, एयर कंडीशनर के साथ इंडक्शन तथा माइक्रोवेव ओवन के साथ मिक्सर ग्राइंडर उपहार स्वरूप दिए जाएंगे।
सुनील अग्रवाल ने बताया कि यह विशेष उद्घाटन ऑफर 20 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने ग्राहकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।
उद्घाटन समारोह में कृष्णा अग्रवाल, मुस्कान अग्रवाल, व्हर्लपूल कंपनी के कई अधिकारी तथा शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे






